Join us in celebrating the divine festivals and sacred rituals at Maa Pitambara Mandir.
Archive
शुभ सूचना
दिनांक 24 अप्रैल 2026, दिन शुक्रवार को माँ पीताम्बरा प्रकटोत्सव (माँ पीताम्बरा जयंती) का पावन आयोजन किया जा रहा है।
इस शुभ अवसर पर माँ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। अतः आप सभी श्रद्धालुओं से सादर आमंत्रण है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम में—
• महाआरती
• प्रसाद वितरण
• भंडारा
का भव्य आयोजन किया जाएगा।
स्थान: श्री स्वामी शक्ति पीठ न्यास, पीताम्बरा मंदिर, सटई रोड, छतरपुर
संपर्क: 9752587171, 9424342496, 9425304387, 9926266130
जय माँ पीताम्बरा
Archive
माँ पीताम्बरा माता मंदिर में 18 अक्टूबर 2026 को होगा कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण
छतरपुर। शहर के माँ पीताम्बरा माता मंदिर में आगामी 18 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।
मंदिर की ओर से समस्त शहरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे आयोजन में शामिल होकर माँ पीताम्बरा माता का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा प्रसाद ग्रहण करें।
आयोजन के माध्यम से श्रद्धा, भक्ति और सेवा का संदेश दिया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की गई है।
समस्त शहरवासी सादर आमंत्रित हैं। माँ पीताम्बरा माता के दरबार में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।